Unwanted-72 Rid of your worry within 72 hours
पहले पेज पे जाएँ
अंग्रेजी में पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन

अनवांटेड -72 क्या है?

अनवांटेड-72 एक ओरल आपाताकालीन गर्भनिरोधक गोली है, जोकि अनैचिछक गर्भावस्था से बचने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, ऐसी सिथति में जब असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाए गए हों या गर्भनिरोधक उपाय कारगर साबित न हो पाएं हों।

किन परिसिथतियों में मुझे अनवांटेड-72 का सेवन करना चाहिए?

निम्नलिखित परिसिथतियों में आप अनवांटेड-72 का सेवन कर सकती हैं:
  • जब आप किसी बचावकारी उपाय का इस्तेमाल न कर पायीं हों।
  • आपका आर्इयूडी निष्कासित हो गया हो या समय से पहले हटा दिया गया हो।
  • आपके साथी ने कंडोम का इस्तेमाल न किया हो या यह फट गया हो या गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया हो
  • आपकी इच्छा के विरूद्ध आपके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया हो या कोर्इ अन्य कारण, जिससे आप न चाहते हुए भी, गर्भवती हो सकती हैं।

मैं इसे कैसे और कब इस्तेमाल कर सकती हूं?

अनवांटेड-72 टेबलेट को असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाए जाने के 72 घण्टे के भीतर जितना जल्दी संभव हो, लिया जाना चाहिए।

यह कैसे काम करती है?

आपके मासिक धर्म चक्र के चरण पर निर्भर करते हुए, अनवांटेड-72 विभिन्न तरीकों से काम करती है।
  • यदि अण्डाणु उत्पन्न (आवयुलेशन) करने से पहले ली गयी है, तो यह अण्डाशय से अंडे के जारी होने को रोकती है।
  • यदि अण्डाणु उत्पन्न (आवयुलेशन) करने के बाद ली गयी है, तो निषेचन को रोकती है।
  • और यदि निषेचन हो चुका है, तो यह गर्भाश्य में अंडे के प्रत्यारोपरण को रोकती है।

अनवांटेड-72 का सेवन करने के बाद, मुझे क्या संभावित दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

आपातकालीन गर्भनिर्धारण गोली अनैचिछक गर्भावस्था रोकने के लिए सुरक्षित एवं प्रभावशाली विधि है। इस टेबलेट का सेवन करने के बाद, महिलाओं में निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं:
  • अनियमित माहवारी रक्तस्राव
  • मतली, वजन बढ़ना, सिरदर्द, चक्कर आना, और स्तन कोमलता
  • मिज़ाज बदलना

क्या मैं अनवांटेड-72 को एक नियमित जन्म नियंत्रक विधि के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हूं?

नहीं, अनवांटेड-72 सिर्फ आपातकालीन गर्भनिरोधक है और इसका सेवन सिर्फ अन्य गर्भनिरोधक उपायों के असफल हो जाने के सिथति में ही किया जाए। आप इसका इस्तेमाल नियमित जन्म नियंत्रण विधियों के बदले में न करें।

अक्सर मैं अनवांटेड-72 का सेवन कैसे कर सकती हूं?

अनवांटेड-72 का सेवन एक से अधिक बार किया जा सकता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल केवल आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के तौर पर ही करें, जब अन्य गर्भनिरोधक विधियां असफल हो गयीं हों।

यदि उल्टी हो, तो क्या करें?

यदि गोली का सेवन करने के एक घण्टे के भीतर उल्टी हो, तो आपको यह विचार-विमर्श करने के लिए कि क्या डोज (खुराक) को दोहराया जाए अथवा नहीं, अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से सलाह लेना चाहिए।

क्या कोर्इ दवा अनवांटेड-72 के प्रभाव को कम कर सकती है?

हां, कुछ दवाएं जैसे रिफामिसिन, फेनीटाइन, गि्रसोफुलविन, पाइरिमिडोन अनवांटेड72 के प्रभाव को कम कर सकती हैं।

क्या शिशु को दूध पिलाने वाली महिला अनवांटेड-72 का सेवन कर सकती है?

हां, शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाएं अनवांटेड-72 का सेवन कर सकती हैं, हालांकि लेवोनोरगेस्ट्रेल की कुछ मात्रा दूध में मिल जाती है, फिर भी शिशु के स्वास्थ्य, विकास एवं वृद्धि पर कोर्इ विपरीत प्रभाव नहीं देखा गया है।

क्या अनवांटेड-72 यौन संचारित रोगों से बचाव में मदद करती है?

नहीं, अनवांटेड-72 की यौन संचारित रोगों या संक्रमणों से बचाव में कोर्इ भूमिका नहीं होती है। यौन संचारित रोगों से बचाव के लिए अन्य एहतियाती उपायों जैसे कि कंडोम का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

क्या अनवांटेड-72 मासिक धर्म को प्रभावित करती है?

हां, अनवांटेड-72 के कारण अगला मासिक धर्म बहुत जल्दी या सामांय समय से काफी बिलम्ब से हो सकता है। यदि मासिक धर्म चक्र एक सप्ताह से अधिक समय तक बिलम्ब हो जाए, तो गर्भावस्था की संभावना मानी जा सकती है।

यदि मुझे गर्भावस्था का संदेह हो, तो क्या मैं अनवांटेड-72 का सेवन कर सकती हूं?

नहीं, अनवांटेड-72 का सेवन गर्भावस्था या संदिग्ध गर्भावस्था में नहीं किया जाए। अनवांटेड-72 एक आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली है जिसका उददेश्य गर्भावस्था को रोकना है और इसका सेवन गर्भपात के प्रयोजन के लिए नहीं किया जाए।
Privacy Policy | Disclaimer